Home latest स्वास्थ्य विभाग की टीम नें शिवगंज शहर में मारे छापे

स्वास्थ्य विभाग की टीम नें शिवगंज शहर में मारे छापे

0

मिलावट की आशंका खाद्य पदार्थ के लिये नमूने मचा हड़कंप

दूध एवं घी में मिलावट के संदेह की शिकायत पर खाद्य पदार्थों भरे नमूने

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सिरोही से तुषार पुरोहित की रिपोर्ट

सिरोही : राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज शहर छावनी में दूध डेयरी पर दूध एवं घी में मिटावट की आशंका वाली शिकायत होने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग खाद्य सुरक्षा टीम ने नमूने लेने की कार्रवाई को अंजाम दिया है
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव नें बताया की शिवगंज शहर के छावनी में राजेश्वरी दूध डेयरी एवं मां दूध डेयरी से दूध एवं घी नमूने लिए जिन्हें जांच के लिए जोधपुर प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा।

साफ सफाई रखने की दी हिदायत

सिरोही खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव ने डेयरी मालिक को साफ सफाई रखने और शुद्ध खाद्य पदार्थों का विक्रय करने और खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने के निर्देश दिए। नमूने जांच लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं। जो खाद्य पदार्थों का सैम्पल लिये है इसमें मिलावटी होने के संदेह पर एफ.एस.एस. एक्ट के अंतर्गत जाँच के नमूने लिए गये। जाँच के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version