लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने संभाली सीएमएचओ की कमान, बेहतर परिणाम हासिल करने का जताया संकल्प
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
प्रत्येक अधिकारी एवं कार्मिक के साथ टीम भावना के आधार पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जाएगा। जिले की जनता तक राज्य सरकार की जनहितैषी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। यह विचार नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद व्यक्त किए।
स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस
डॉ. शर्मा ने कहा कि वे विशेष रूप से –
-
मौसमी बीमारियों की रोकथाम
-
मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण
-
टीकाकरण
-
परिवार कल्याण कार्यक्रम
-
जनस्वास्थ्य अभियान
पर बेहतर परिणाम लाने के लिए कार्य करेंगे।
कार्यभार ग्रहण
राजस्थान सरकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (ग्रुप-2) के आदेशानुसार आरसीएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), भीलवाड़ा का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। अब वे अपने नियमित दायित्वों के साथ जिले की संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कमान भी संभालेंगे।
कार्यभार प्रपत्रों पर लेखाधिकारी (एनएचएम) प्रेम प्रकाश भांभी द्वारा हस्ताक्षर कराकर डॉ. शर्मा को कार्यभार सौंपा गया।
स्वागत एवं शुभकामनाएं
इस अवसर पर अति. सीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर, डीडीडब्ल्यूएच डॉ. अशोक खटवानी, डीटीओ डॉ. प्रदीप कटारिया, डीपीएम योगेश वैष्णव, प्रशासनिक अधिकारी विश्वनाथ शर्मा, अति. प्रशासनिक अधिकारी अजिता के.के., सहायक प्रशासनिक अधिकारी हेमेन्द्र सिंह गौड़, व.स. भावना जैन, क.स. नूर मोहम्मद सहित कार्यालय के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने डॉ. शर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
