Home latest सोनम वांगचुक से सलाहकार मंडल सदस्य करेंगे मुलाकात

सोनम वांगचुक से सलाहकार मंडल सदस्य करेंगे मुलाकात

0
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जोधपुर। जोधपुर में कल सुबह प्रसिद्ध पर्यावरणविद और लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड (केंद्रीय सलाहकार मंडल) के सदस्य मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात कल सुबह लगभग 10:15 बजे निर्धारित है।
सूत्रों के अनुसार, सलाहकार मंडल के सभी सदस्य आज हवाई मार्ग से जोधपुर पहुंचे हैं और फिलहाल सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर रहे हैं।
केंद्रीय सलाहकार मंडल के चेयरमैन हैं — जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एम.के. हंजुरा।
उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता स्पलजश एनमो और लेह-लद्दाख के डिस्ट्रिक्ट जज मनोज परिहार बतौर सदस्य मौजूद हैं।
मंडल के सदस्य कल सुबह सोनम वांगचुक से विस्तृत चर्चा करेंगे, जिसमें पर्यावरण, हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियाँ, शिक्षा और स्थानीय विकास जैसे विषयों पर विमर्श की संभावना जताई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version