लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सांभरलेक। (रिपोर्ट: डब्लू गोस्वामी)
लगातार हो रही बरसात के कारण सोलावता गांव में पानी भर गया, जिससे कई घरों में पानी घुस गया। हालात बिगड़ते देख तहसीलदार सृष्टि जैन मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पटवारी सुरेश सिंह, सरपंच एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।
गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मशीन बुलाकर पानी की निकासी शुरू करवाई। इस बीच ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, लेकिन तहसीलदार जैन ने समझाइश कर उन्हें शांत कराया।
प्रशासन की तत्परता और सक्रियता से अंततः पानी निकासी की समस्या का समाधान हो सका और गांव में राहत का माहौल बना।
