Home latest स्कूटी मिली तो दिव्यांगों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

स्कूटी मिली तो दिव्यांगों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने दिव्यांगों को वितरित की स्कूटी

राजसमंद (गौतमशर्मा)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुपालना में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने शनिवार को जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 38 दिव्यांगजनों को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत संबल प्रदान करने हेतु स्कूटी वितरित की।
विधायक माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की बजट घोषणा 2025-2026 में प्रदेश के 1 लाख दिव्यांगजनों को 20 हजार रुपये तक के कृत्रिम अंग एवं उपकरण उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है, जो सरकार की दिव्यांग जनों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजसमंद के उपनिदेशक दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि विधायक ने सभी 38 दिव्यांगजनों को उपरना पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें स्कूटी वितरित की। स्कूटी पाकर सभी चयनित दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
इस अवसर पर दिव्यांगजनों ने अपनी दैनिक समस्याओं को साझा किया और बताया कि किस प्रकार बिना वाहन के उन्हें रोजमर्रा की गतिविधियों को करने और आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्कूटी मिलने के बाद से उनकी दैनिक गतिविधियां सुगमता से संपन्न हो सकेंगी। चयनित लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी महेन्द्र सिंह चौहान, मोहन कुमावत, पूर्व चेयरमैन दिनेश चंद्र पालीवाल, दिनेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version