Home crime सिरोही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 20 किलो चरस बरामद,...

सिरोही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 20 किलो चरस बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गुजरात सीमा पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता

तुषार पुरोहित, सिरोही।

सिरोही। जिले के आबूरोड क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रीको थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 20 किलो से अधिक चरस बरामद की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर की गई। रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुजरात सीमा से सटी छापरी चौकी पर सघन नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोका।

गुप्त जगह में छिपाकर रखी थी चरस

तलाशी के दौरान कार के भीतर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही तीनों युवकों को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया।

अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह नशे की खेप उत्तर प्रदेश के कानपुर से गुजरात के पालनपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस खेप का अंतिम सप्लाई नेटवर्क किस गिरोह से जुड़ा है और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।

पुलिस की सतर्कता से बड़ी सफलता

गुजरात सीमा से सटा होने के कारण आबूरोड क्षेत्र को तस्करों के लिए संवेदनशील मार्ग माना जाता है। लेकिन पुलिस की सतर्कता और सख्त निगरानी के चलते इस बार बड़ी खेप पकड़ी गई।

फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

Previous articleनाथद्वारा पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में अहमदाबाद से 3 नाबालिग बच्चियां दस्तयाब
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version