Home latest सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर पहुंचे पिपलांत्री

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर पहुंचे पिपलांत्री

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल और सरपंच अनिता पालीवाल ने किया स्वागत

राजसमंद। (संवाददाता: गौतम शर्मा)

सिक्किम के महामहिम राज्यपाल ओम माथुर मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर राजसमंद पहुंचे। रणकपुर से रवाना होकर उन्होंने सबसे पहले गढबोर स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद सीधे पिपलांत्री ग्राम पंचायत पहुँचे।

पिपलांत्री में उनका स्वागत पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल और सरपंच अनिता पालीवाल ने किया। इस दौरान विधायक धर्मनारायण जोशी, पंचायत समिति प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर अरुण हसीजा, एसपी ममता गुप्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद महामहिम पैदल ही अभिनंदन समारोह स्थल तक पहुँचे। वहां उनके नाम से वृक्षारोपण किया गया और इसके पश्चात अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ।

समारोह में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने पिपलांत्री ग्राम पंचायत में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने विशेष रूप से जंगल, जमीन, नदी, बेटी, पानी और पेड़ के संरक्षण से जुड़े प्रयासों की सराहना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version