Home latest श्याम सखा परिवार का जत्था रवाना

श्याम सखा परिवार का जत्था रवाना

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । यहां शहर से सोमवार को श्याम सखा परिवार के यात्रियों का दूसरा जस्थ प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए रवाना हुआ ।जत्थे को सुबह श्याम सखा संस्थान खाटू श्याम के संस्था प्रमुख जगदीश साहू ने सभी यात्रियों को श्याम बाबा का दुप्पटा पहना एवं वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया ।प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में वहां स्थित संगम में स्नान का विशेष महत्व है । जस्थे में ललित बड़ाया, पारस जेंन, महेश खंडेलवाल, पप्पू खंडेलवाल ,बैनी बड़ाया, बल्लू सोनी, सुरेश जेंन, अनीता बड़ाया, मंजू खंडेलवाल, कैलाश सैनी ,नीतू,तथा पिंकी खंडेलवाल शामिल थे ।जत्थे में शामिल श्रद्धालु प्रयाग राज कुंभ, नेमी सारण, काशी विश्वनाथ तथा अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करके वापस आएगा ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version