Home latest श्री सुखसागर सेवा धाम में पोषबड़ा एवं सत्संग समारोह

श्री सुखसागर सेवा धाम में पोषबड़ा एवं सत्संग समारोह

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। संत दादू दयाल आश्रम “श्री सुख सागर सेवा धाम” मूण्डियागढ़, कि. रेनवाल में सुखदेव जी महाराज के सानिध्य में सत्संग समारोह एवं पोषबड़ा पंगत प्रसादी कार्यक्रम रखा गया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुखदेव जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म को विश्वपटल पर स्थापित करने वाले विवेकानंद जी के विचार वर्तमान की युवा पीढ़ी को श्रेष्ठतम मार्गदर्शन करते हैं। नर सेवा – नारायण सेवा यही भाव समग्र विश्व में पहुंचाना है।

वेदांत धर्म ही अपनी विशाल भुजाएं फैलाकर सबको हृदय से लगा सकता है।
इस अवसर पर संत कानाराम महाराज मोरड़ा, श्री सियाराम महाराज चारणवास, श्री धर्मेंद्र महाराज गुढा साल्ट, गिरधारी महाराज आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। गौ सेवा समिति के अध्यक्ष ग्यारसीलाल ने कहा कि हम सबको गौ माता की रक्षा का प्रण लेना चाहिए।
इस दौरान गौरीशंकर लांबा, हरदेव, मालीराम शर्मा, श्रवण , गोपाल सोनी, हरिओम, जितेंद्र, जितेश, विकास, रामकिशोर, बाबूलाल छिछोलिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version