Home latest श्रीरामजानकी वल्लभ मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 10 फरवरी को

श्रीरामजानकी वल्लभ मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 10 फरवरी को

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— तीन दिवसीय समारोह 8 फरवरी से

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। शहर में श्रीदादूदयाल आश्रम के सामने करीब 150 वर्ष पुराने श्रीरामजानकी बल्लभ मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य लगभग पूरा हो गया है। यहां मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 8 फरवरी से शुरू होगा, जो 10 फरवरी तक चलेगा। विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार के बीच समारोह का आयोजन होगा।
श्री जानकी वल्लभ ट्रस्ट एवं जन सहयोग से बनाए गए इस भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पिछले 8 वर्षों से किया जा रहा है। वर्ष 2016 में श्रीकृष्ण बिहारी जी गिरधारीजी महाराज बड़ा मंदिर के तत्कालीन महंत हरि बल्लभ दासजी महाराज द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया गया था। तब से मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा था, लेकिन कोरोना काल के चलते निर्माण कार्य में मामूली रुकावट आ जाने के कारण मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य धीमा पड़ गया था।

श्री जानकी वल्लभ ट्रस्ट के सचिव गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत 8 फरवरी को प्रातः 9 बजे शिव हनुमान मंदिर पत्थर किशनगढ़ रेनवाल से विशाल शोभायात्रा शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। कलश यात्रा में लाल पीले वस्त्रों में सजी-धजी महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए मंदिर परिसर की ओर बढ़ेगी। इसके बाद 9 फरवरी को बाग के बालाजी के पास नवकुण्डीय हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 8:30 बजे से शुरू होने वाले इस हवन यज्ञ कुंड में विद्वान पंडितो व यजमान द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जाएगी। 10 फरवरी सोमवार को दोपहर 12:15 बजे जानकी वल्लभ मंदिर में प्रभु श्रीराम जानकी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान मंदिर में शिव परिवार की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी। समारोह को लेकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से व्यापक तैयारियां चल रही है।


अयोध्या श्रीराम मंदिर की तर्ज पर कराया है जीर्णोद्धार:
श्रीजानकी वल्लभ ट्रस्ट के सचिव गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर कराया गया है। पूर्व में मंदिर को और भी भव्य एवं बड़ा बनाने की योजना थी, लेकिन जगह व समय के अभाव के चलते यथास्थिति पर ही मंदिर का भव्य निर्माण कराया गया।पेंटर लक्ष्मी नारायण कुमावत के सानिध्य में कलाकारों द्वारा निज मंदिर में दीवारों पर एवं छत पर बहुत सुंदर कांच की जड़ाई की गई है। इसके साथ ही देवी देवताओं की कांच की जढ़ाई में आकर्षक फोटो बनाई गई है, जो सभी को लुभा रही है।

Previous articleएक बल्ब और पंखे का बिल आया 7 करोड़ 33 लाख का, किसान परिवार सदमे में
Next articleरेल बजट 2025-26
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version