लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर। (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ) श्रीकरणपुर में बार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बार रूम के सभाहाल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जसकरण गोदारा, उपाध्यक्ष सतनाम सिंह बराड़, सचिव विनय गर्ग और कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बडिंग ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
पूर्व अध्यक्ष दलजीत सिंह बराड़ ने जसकरण गोदारा को कार्यभार सौंपा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जगदीप सिंह बराड़ को महासचिव और इंद्राज सेजु को सहसचिव नियुक्त किया।
इस अवसर पर ADJ श्याम कुमार व्यास, ACJM मुकुल गहलोत, SDM श्योराम सहित बार संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। न्यायिक अधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जसकरण गोदारा ने अपने संबोधन में कहा कि वे बार संघ के सदस्यों की समस्याओं का मिलजुल कर समाधान करेंगे और संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।