Home education श्री शिरडी साई बाबा आयुर्वेदिक कॉलेज में मनाया गया आयुर्वेद दिवस 

श्री शिरडी साई बाबा आयुर्वेदिक कॉलेज में मनाया गया आयुर्वेद दिवस 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

निदेशक रमेश बिडसर ने किया उद्घाटन

नवीन कुमावत

किशनगढ़ रेनवाल। श्री शिरडी साई बाबा आयुर्वेदिक महाविद्यालय में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत साप्ताहिक आयुर्वेद दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक रमेश बिडसर, श्री शिरडी साई बाबा महिला बी.एड. महाविद्यालय निदेशक डॉ. कमला बिडसर, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. चेतना टेलर और श्री शिरडी साई बाबा पी.जी. महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जे.पी. परेवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, पीपीटी प्रस्तुति, आयुर्वेद व्याख्यान माला, आहार प्रतियोगिता, औषधि प्रदर्शनी सहित कई गतिविधियों में भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि यह एक सप्ताह का व्यापक कार्यक्रम था। इसमें ग्राम स्तर पर मेडिकल कैंप (मधुमेह रोग), छात्रों द्वारा आयुर्वेद जागरूकता रैली, प्रकृति परीक्षण, गांव-गांव में आयुर्वेद जागरूकता अभियान और आयुर्वेद जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई।

प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. शिव कुमार भारद्वाज और उपनिदेशक योगेश अपूर्वा ने मेडल देकर सम्मानित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version