Home latest श्री राम मण्डल सेवा संस्थान ने की फाल्गुन उत्सव की शुरुआत

श्री राम मण्डल सेवा संस्थान ने की फाल्गुन उत्सव की शुरुआत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सुन्दर काण्ड पाठ के साथ चंग पर होली की धमाल की दी प्रस्तुति

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री राम मण्डल सेवा संस्थान ने हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी होली को नजदीक देखते हुए फाल्गुन उत्सव की शुरुआत की। संस्था के मुकेश वर्मा ने बताया की जम्बेश्वर चौराया मिर्ची मंडी के पास सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ चंग पर होली की धमाल की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत राम दरबार के चित्र के आगे उद्योगपति मुरारी लाल बियाणी, संस्था अध्यक्ष शान्ति प्रकाश मोहता, योगेश बियाणी, मजदुर महासंघ के अध्यक्ष पन्ना लाल चौधरी, देवी सिंह राजपुरोहित, गोपाल गोदारा, ओम प्रकाश विश्नोई ने दीप जलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की अथितियों का स्वागत बनवारी माली, राजपाल ढाका, सुभाष शर्मा, चौन सिंह चौहान ने किया। सुन्दरकाण्ड पाठ की चोपाईया चंग के साथ गाई गई गायक मंगल चंद मिश्रा, लोकेश कुदाल, पंकज पंचोली, आशीष खेतान, संजय पारीक, बनवारी सैनी, भंवर पारीक ने सत राखो रे भाईड़ा जग में दो दिन जीणों रे, मन्दिर बन ग्यो राजा राम को धाम अयोध्या में, जल जमना को पाणी किया लाऊ रे रसिया, गांजो पीले रे सदा रे शिव भोला अमली आदि धमालो पर प्रस्तुति दी साथ में गुलाब के फूलों से होली खेली गई चंग वादन में राजपाल ढाका, संतकुमार शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेश जाट, रामकुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह शेखावत, हंसराज जैन, शुभकरण शर्मा, बलवीर मेगवाल, जसवंत खटोड़, कमल चोटिया, महेश जाट, हरी सिंह चौधरी, जगदीश जाट, प्रताप सिंह, विनोद नेहरा आदि ने प्रस्तुति दी इस अवसर पर मण्डल के सदस्य लाल चंद कुमावत, सुरेश शर्मा, देवेन्द्र बुला, हनुमान परिहार सहित कई सदस्य उपस्थित थे। अंत में बनवारी माली, चैन सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version