लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बीकानेर । श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा समिति की संरक्षक प्रेमलता गुप्ता के देवलोक गमन पर ब्रह्म भोज के आयोजन के बाद तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रम जारी रहे। इसमें सेवाश्रम, पवनपुरी में दिव्यांग बच्चों के साथ होली के अवसर पर लंगर प्रसाद एवं हर्बल गुलाल का वितरण भी किया गया। उषा गुप्ता द्वारा कहा गया कि “होली पर पक्के रंग से बचे एवं पानी की बचत करें तथा त्यौहार के नाम पर नशे से बचे।
“पुण्यात्मा के स्वर्गलोक गमन पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया तथा पहले से लगे पौधों की साफ सफाई की गई। इसमें एक पौधे का नाम ‘माजी’ रखा गया। जिसका संरक्षण एवं रखरखाव किया जाएगा। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा कहा गया कि “संसार प्रकृति के नियमों के अधीन है और परिवर्तन एक नियम है, शरीर के मात्र एक साधन है। प्रेमलता जी शक्ति ए पूर्णिया है, शक्ति स्वरुपा है।” कार्यक्रम में समिति के गुरु अर्जुन दास, अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, बसंत किराडू, वैभव, हिमांशी, मयंक व अन्य सदस्य सम्मिलित हुए। अभिषेक गुप्ता द्वारा कहा गया कि “माता जी द्वारा दी गई शिक्षा और सेवा को आगे भी जारी रखा। समिति द्वारा समय-समय पर सेवा कार्य जारी है।
