लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर से मंडफिया (चित्तौड़गढ़) की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के जत्थे ने सोमवार रात को रवाना होकर मंगलवार सुबह सांवरिया सेठ के भव्य दर्शन किए। इस अवसर पर श्री श्याम मित्र यात्रा संघ द्वारा भोग का आयोजन किया गया। भक्तों ने समूह में जयकारे लगाते हुए दर्शन किए और उसके बाद कोठड़ी चारभुजा नाथ, जीण माता और शनि देव के दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया।
यात्रा के दौरान राहुल गौतम ने बस में भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्याम भक्त भजन-संगीत में झूम उठे। श्री श्याम मित्र बस यात्रा द्वारा यात्रियों का सांवरिया सेठ की तस्वीर देखकर सम्मान भी किया गया।
यात्रा में लगभग 70 श्याम भक्त शामिल थे, जिनमें बुद्धि प्रकाश कुमावत, सत्यनारायण कुमावत, हरिशंकर जांगिड़, रमेश महावर, दिनेश कुमावत, राहुल गौतम, मनीष मेहंदी वाला, राकेश कुमावत, धर्मराज और गिरिराज कुमावत प्रमुख थे।
