लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर से ऑक्सफोर्ड स्कूल के 50 विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए जयपुर रवाना हुआ। दल को विद्यालय की निदेशक मंजू जैन ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाएं दी।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जयपुर चिड़ियाघर में जानवरों और पक्षियों के बारे में शिक्षक इमरान खान से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में रखी पुरानी तलवार, बंदूक, भाला, मूर्तियां, हस्तशिल्प और पारंपरिक कपड़ों के बारे में विस्तार से जानाकारी दी गई।
भ्रमण का अंतिम चरण फन किंग्डम पार्क में हुआ, जहां विद्यार्थियों ने झूले-चकरी, रेन डांस, कार रेसिंग और नौका विहार का आनंद लिया।
इस अवसर पर डायरेक्टर मंजू जैन, शिक्षक इमरान खान, रवि मंगल, इंद्र सिंह, दीपक प्रजापत, तथा अन्य शिक्षक और स्टाफ सदस्य गुंजन जैन, पारुल जैन, सिया नरूका, फरहीन खान, प्रिया, अमरीन उपस्थित रहे।