लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित
पीसांगन, अजमेर (स्थानीय संवाददाता- ओमप्रकाश चौधरी)
पीसांगन में पंचायत समिति की साधारण सभा आयोजित की गई, जिसमें विधायक रामस्वरूप लांबा के सानिध्य और प्रधान दिनेश नायक की अध्यक्षता में कार्यवाही संपन्न हुई।
साधारण सभा में पंचायत समिति क्षेत्र के निर्वाचित सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया।
सभा में पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, पूर्व प्रधान दिलीप पचार, एसडीएम राजीव बड़गूजर, तहसीलदार भागीरथ चौधरी, बीडीओ सोहनलाल डारा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।
