Home latest श्रावण सोमवार पर सेन सेवा संस्थान ने हरणी महादेव में किया भव्य...

श्रावण सोमवार पर सेन सेवा संस्थान ने हरणी महादेव में किया भव्य प्रसाद वितरण

0

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क

151 किलो साबूदाना खिचड़ी का प्रसाद, 2000 श्रद्धालुओं तक पहुँची भक्ति की थाली

सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा।
श्रावण मास का प्रत्येक सोमवार शिवभक्तों के लिए आस्था और भक्ति का पर्व होता है, और जब इसमें सेवा जुड़ जाए, तो यह पर्व एक प्रेरणा बन जाता है। इसी भावना को जीवंत किया सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा ने, जब सोमवार को हरणी महादेव मंदिर परिसर में संस्था द्वारा 151 किलो साबूदाना खिचड़ी का प्रसाद तैयार कर लगभग 2000 श्रद्धालुओं तक प्रेमपूर्वक वितरित किया गया।

सेवा, समर्पण और संयम की इस मिसाल को साकार करने में संस्था के सभी सदस्य तन-मन-धन से जुटे रहे।
इस भव्य आयोजन में विशेष भूमिका रही:
संस्था के सोनू सेन (गोरदा), शिवराज सेन (धनेत), बजरंग सेन (गणगौर लाइब्रेरी), सुनील सेन (माल का खेड़ा), दीपक सेन (सगरेव), सोनू सेन(कावांखेड़ा) एवं अन्य समर्पित सदस्यगणों की।
सेन क्षौरकार भीलवाड़ा के अध्यक्ष गोविंद सेन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहकर अपनी सेवाएं दी।

हर हर महादेव के जयघोष के साथ पूरा परिसर गूंज उठा और भक्ति का यह संगम, सेवा के भाव से प्रेरणा का स्रोत बन गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version