Home latest शिवालयों एवं शिव मंदिरों में में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शिवालयों एवं शिव मंदिरों में में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड सहित शहर में बुधवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों एवं शिव मंदिरों में श्रद्धालु भक्तों की भीड पड़ी। शहर के प्राचीनतम भूतेश्वर महादेव मंदिर, तबलेश्वर महादेव मंदिर, फुलेश्वर महादेव मंदिर, नैनवा रोड स्थित विधुतेश्वर महादेव मंदिर, तबेलेश्वर महादेव, खातोली गेट स्थित बगीची के महादेव, खरी कुई के पास स्थित महादेव मंदिर सहित चारभुजानाथ मंदिर, राम रघुनाथ मंदिर में भगवान शिव की फूल बंगला झांकीयां सजाई गई। मंदिरों पर विधुत डेकोरेशन किया गया। सवेरे से ही महिला पुरुष भक्तों का सैलाब शिव मंदिरों की ओर उमर पड़ा। भक्तों ने भगवान शिव को दूध, दही, शहद से अभिषेक कर बेलपत्र, आक, धतूरा से सिंगार किया।भक्तो ने भगवान शिव को पुष्प, बेर, आंक पुष्प आदि अर्पण किए। भक्त देर रात तक शिवालयों की ओर जाते रहे।

देवाधिदेव महादेव व माता पार्वती के विवाह के प्रतीक शिवरात्रि का यह महापर्व भक्तों को अत्यंत फल दायक है। इससे पूर्व रात्रि को शिव मंदिरों में जागरण का आयोजन किया गया। शिव मंदिरों में जागरण से माहौल भक्तिमय हो गया। जागरण में विभिन्न कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुत किये।श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि की कथा श्रवण की तथा व्रत उपवास रखे शाम को अपने अपने घरों पर लड्डू बाटी बना भगवान शिव को भोग लगा व्रत खोले।शहर के कई शिव मंदिरों में बुधवार को भी रात्री जागरण का आयोजन किया जाएगा।इधर क्षेत्र के सुन्थड़ा ,कुम्हारिया,हाथी भाटा, गावों में एक दिवसीय शिव मेलों का आयोजन किया गया ।सभी छोटे बड़े गांव कस्बों में शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version