लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सीकर। किसान कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष शिव भगवान नागा के जन्मदिन के अवसर पर जिलेभर में “नर सेवा ही नारायण सेवा” अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
गौ सेवा और परिंडा महोत्सव से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत श्री कृष्ण गौशाला, रामपुर संतोषपुरा में गायों को लापसी का भोग खिलाकर और पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर की गई। इस दौरान “पंछी परिंडा महोत्सव” का आयोजन भी किया गया।

रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब
शेखावाटी चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जरूरतमंदों की सेवा में बढ़-चढ़कर भागीदारी
कार्यक्रम के तहत:
- दशरथ मूक-बधिर संस्थान में फल वितरण
- रेवासा स्थित वात्सल्य धाम में बच्चों के साथ भोजन सेवा
- जीण माता के दर्शन के बाद लोसल कच्ची बस्ती में भोजन वितरण
जैसे कई सेवा कार्य किए गए।
इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने शिव भगवान नागा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन गौ सेवा और समाज सेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है।