लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बीकानेर से विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों ने केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योग और आसनों का अभ्यास किया।शिक्षा निदेशक मोदी ने कहा कि आज के दौर में नियमित योग अभ्यास बेहद जरूरी है। यह आरोग्यता के साथ मानसिक तनाव से भी राहत देता है।