Home latest अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सन होटल एंड रिसॉर्ट में भव्य योग कार्यक्रम...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सन होटल एंड रिसॉर्ट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सिरोही, आबूरोड। सन होटल एंड रिसॉर्ट में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों नें भाग लिया।
इस अवसर पर विशेष तैयारियाँ की गईं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण लाइव प्रसारित किया गया। इस अवसर पर सैकडो योगकर्ताओ ने लाइव उद्बोधन को सुनने के बाद योगाभ्यास प्रारंभ किया। साथ ही योगाचार्य संगीता अग्रवाल और सन आयुर्वेदा एवं नैचुरोपैथी की डॉ. मंसा मिश्रा ने अपनी टीम के साथ प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षित योगाचार्यों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को योग की विभिन्न क्रियाएं सिखाई गईं।


सन होटल एंड रिसॉर्ट के वाइस प्रेसिडेंट अजय पुंज ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य लाभ के लिए आयोजित किया गया है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में योग के महत्व और इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने की जागरूकता फैलाना भी है। उन्होंने बताया कि पिछले सात वर्षों से सन होटल एंड रिसॉर्ट की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
योग दिवस के अवसर पर सन आयुर्वेदा एवं नैचुरोपैथी द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। यह आयोजन क्षेत्र में योग के प्रति जनचेतना फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version