Home latest सीकर में दंपती का हुआ पुनर्मिलन

सीकर में दंपती का हुआ पुनर्मिलन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सीकर। महिला थाना अधिकारी मुन्नेशी मीणा के निरंतर प्रयासों और काउंसलिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आपसी मनमुटाव के चलते पिछले दो वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी महिला थाना की समझाइश के बाद फिर से एक साथ रहने को तैयार हो गए।

जानकारी के अनुसार, मरजीना बानो पत्नी मोहम्मद वसीम, निवासी बैसवा फतेहपुर (हाल निवास खटीकान प्याऊ, सीकर) और उनके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय तक पहुंचने की स्थिति में था, लेकिन महिला थाना स्तर पर ही समझाइश और काउंसलिंग के जरिए सुलझा लिया गया।

महिला थाना अधिकारी मुन्नेशी मीणा ने दोनों पक्षों से अलग-अलग और संयुक्त रूप से बातचीत कर आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया। लगातार संवाद और समझाइश के बाद दंपती ने साथ रहने का निर्णय लिया।

पति-पत्नी सहित परिजनों ने महिला थाना अधिकारी एवं समस्त महिला थाना स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि महिला थाना अधिकारी मुन्नेशी मीणा द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को सुलझाकर परिवारों को पुनः जोड़ने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उनके प्रयासों से जहां बिखरते परिवार फिर से एक हो रहे हैं, वहीं पुलिस महकमे में भी उनके कार्य की प्रशंसा की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version