Home latest सीएमएचओ ने किया चिकित्सा संस्थानो का औचक निरीक्षण 

सीएमएचओ ने किया चिकित्सा संस्थानो का औचक निरीक्षण 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा

राजसमंद। मौसमी बीमारीयों की रोकथाम, गैर संचारी रोगो की रोकथाम के लिये सर्वे एवं आगामी 1 जुलाई से शुरू होने वाले स्टॉप डायरीया अभियान को लेकर सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने भीम ब्लॉक के बग्गड़ एवं बरार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने चिकित्सा संस्थान पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को बारीश के दौरान संस्थान के भवनो की छतो की पर्याप्त साफ – सफाई करने, हरयालो राजस्थान अभियान के तहत संस्थान परिसर में गड्डे खुदवाने के साथ पौधारोपण के लिये नजदीकी नर्सरी से पौधो की मांग करने के लिये निर्देशित किया।
उन्होंने चिकित्सा संस्थानो पर मौसमी बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से सम्बन्धित पर्याप्त दवाईंयो की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही चिकित्सकीय उपकरणो की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने गैर संचारी रोगो की रोकथाम के लिये आशा द्वारा सर्वे करने तथा 30 व 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की हेल्थ स्क्रीनिंग करके पोर्टल पर डेटा का इन्द्राज करने के लिये निर्देशित किया।

शिविर में दी जा रही सेवाओं का किया अवलोकन
सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडे़ के तहत कालादेह एवं डूंगाजी का खेड़ा में आयोजित शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं आयुष्मान कार्ड का वितरण, टीकाकरण, विभिन्न योजनाओं में पात्र लाभार्थीयों का पंजीकरण को लेकर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वहां उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आशाओं से शिविर पूर्व लोगो को योजनाओं एवं शिविर की जानकारी देने के लिये भी निर्देशित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version