Home latest सीए दिवस को लेकर सीए स्पोर्ट्स महोत्सव 2025 का आगाज

सीए दिवस को लेकर सीए स्पोर्ट्स महोत्सव 2025 का आगाज

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पिकल बॉल सिंगल प्रतियोगिता से हुआ शुभारंभ, सीए चिन्मय कोगटा विजेता, सीए नमन मालानी रहे उप-विजेता

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भीलवाड़ा शाखा द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस, 1 जुलाई के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला का आरंभ “सीए स्पोर्ट्स महोत्सव 2025” के साथ हुआ। इस महोत्सव का आयोजन ओस्तवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सीए समुदाय के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, खेल भावना और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। शाखा अध्यक्ष सीए आलोक सोमानी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 11 जून को चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित सेवा सदन खेल मैदान पर पिकलबॉल सिंगल प्रतियोगिता से हुई, जिसमें शहर के सीए सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इनकम टैक्स ऑफिसर दिलीप राठौड़ एवं ओस्तवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक पंकज ओस्तवाल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सीए चिन्मय कोगटा विजेता और सीए नमन मालानी उप-विजेता घोषित किए गए। 12 जून को पिकलबॉल डबल्स प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। शाखा सचिव सीए अक्षय सोढानी ने बताया की आगामी दिनों में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, एयर हॉकी, शतरंज, टेबल टेनिस, योग दिवस, कैरम, बॉक्स फुटबॉल और बॉक्स क्रिकेट जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के संयोजक सीए नरेश जागेटिया एवं सीए दिनेश आगाल ने बताया कि 21 और 22 जून को विशेष रूप से 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और महिला वर्ग के लिए बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 22 जून को रिले रेस, 100 मीटर दौड़, स्लो बाइक रेस और टग ऑफ वॉर जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाखा उपाध्यक्ष सीए दिनेश सुथार ने बताया कि 29 जून, रविवार को एक भव्य मैराथन दौड़ के साथ होगा, जो स्टेशन चौराहे से प्रारंभ होगी और जिसमें 500 से अधिक सीए सदस्य, छात्र और आम नागरिक भाग लेंगे। यह आयोजन न केवल खेल प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, बल्कि सीए समुदाय के लिए एक प्रेरणादायक पहल भी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version