लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अजमेर | (नितिन मेहरा) भारतीय रेलवे को आम आदमी के लिए अधिक सुलभ, किफायती और आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा विजन पेश किया है। संसद में चर्चा के दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगामी वर्षों के लिए रेलवे का विस्तृत रोडमैप सामने रखा।
जनरल और नॉन-एसी कोचों में होगा बड़ा इजाफा
रेलमंत्री ने बताया कि आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे में जनरल और स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
-
2024-25 में 1250 नए जनरल कोच जोड़े गए
-
2025-26 में 860 और कोच जोड़ने का लक्ष्य
-
वर्तमान में 70% कोच जनरल व स्लीपर श्रेणी के
इसका उद्देश्य साफ है—रेल यात्रा को सस्ता और आमजन के लिए सुलभ बनाए रखना।
स्वच्छता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
रेलवे अब सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।
-
जनरल कोचों में भी आधुनिक तकनीक से सफाई
-
विशेष अभियान चलाकर यात्रियों को बेहतर अनुभव देने पर जोर
45% तक सब्सिडी, 60,000 करोड़ का लाभ
रेलमंत्री ने बताया कि रेलवे यात्रियों को हर साल करीब
-
60,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रहा है
-
औसतन 45% तक टिकट में छूट मिल रही है
रोजगार में बड़ा अवसर
-
पिछले 10 वर्षों में 5 लाख नौकरियां
-
1.43 लाख पदों पर भर्ती जारी
-
पारदर्शिता के लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर लागू
डिजिटल क्रांति: ‘रेलवन’ ऐप की सफलता
डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए
-
RailOne ऐप लॉन्च (जुलाई 2025)
-
2.5 करोड़+ डाउनलोड
-
रोजाना 9.5 लाख टिकट बुकिंग
एक ही प्लेटफॉर्म पर टिकट, PNR, प्लेटफॉर्म टिकट और शिकायत सुविधा उपलब्ध।
1300 स्टेशनों का आधुनिकीकरण
-
देशभर में 1300 स्टेशनों का पुनर्विकास
-
180 स्टेशन तैयार, 500 अंतिम चरण में
-
बिना संचालन रोके काम—भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि
राजस्थान और अजमेर को बड़ी सौगात
अमृत स्टेशन योजना के तहत
-
राजस्थान के 85 स्टेशनों का विकास (₹4535 करोड़)
-
अजमेर मंडल के 15 प्रमुख स्टेशन शामिल
इससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
‘मेक इन इंडिया’ से बदल रही रेलवे
रेलमंत्री ने बताया कि
-
स्वदेशी तकनीक पर जोर
-
सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार
-
भविष्य में वेटिंग लिस्ट कम करने का लक्ष्य
- सरकार का फोकस स्पष्ट है—रेल यात्रा को सस्ता बनाए रखते हुए उसे विश्वस्तरीय, सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना।
