लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सर्वसमाज संघर्ष समिति, जोधपुर ने सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती यथावत रखने हेतु राज्य सरकार के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
जोधपुर। सर्वसमाज संघर्ष समिति जोधपुर के जितेंद्रसिंह भैंसेर कोट ने बताया कि सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती को यथावत रखने हेतु कलेक्ट्रेट के बाहर आज धरना प्रदर्शन किया गया। संगठनों से पधारें सदस्यों ने SOG की तारीफ़ की, SOG ने फर्जी तरीक़े से चयनित अभ्यर्थियों को पकड़ने में सफलता हासिल की, और समिति ने राज्य सरकार के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया । कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने हेतु भर्ती को निरस्त करवाना चाहते है, वो लोग अपनी खोई ज़मीन वापस हासिल करना चाहते है। इसके विरोध में आज सर्व समाज जोधपुर द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और विशाल धरने की चेतावनी दी गई। आज सेंकडो की संख्या में परिजन आये थे।
जो समाज के वरिष्ठ लोगो और अभिभावकों ने कहा कि कुछ नेता इसमें अपनी राजनीति करना चाह रहे है जो कि सरासर ग़लत है ।अभिभावकों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि जो दोषी है उन्हें सजा दे और निर्दोष अभ्यर्थियों को फील्ड पोस्टिंग देकर न्याय प्रदान करे ।इसके साथ ही वहा उपस्थित युवाओं ने कहा कि सरकार इसमें मेहनत और ईमानदारी से चयनित अभ्यर्थियों को न्याय प्रदान करे ।
इस प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी पधारें, हनुमानसिंह खाँगटा ने सभी पधारें साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।