लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी संघ के जयपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन के दूसरे दिन संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान के सभी शाखाओं से आए सैकड़ों संघ सदस्यों की उपस्थिति में अगले दो वर्षों के लिए मोहन सिंह को प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
भीलवाड़ा के संजय झा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
सम्मेलन में वरिष्ठ कर्मचारी नेता संजय झा (भीलवाड़ा) को राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी संघ का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
साथ ही उन्हें उदयपुर ज़ोन का प्रभार सौंपा गया है, जिसमें उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ तथा भीलवाड़ा जिले शामिल हैं।
संगठन में सक्रिय भूमिका
संजय झा वर्तमान में
-
राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ, भीलवाड़ा शाखा के अध्यक्ष
-
तथा अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ, जिला भीलवाड़ा के उपाध्यक्ष
के पद पर कार्यरत हैं।
उनके प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल होने और उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन से संगठन के कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
संगठन में उमंग का माहौल
सदस्यों ने संजय झा को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में कर्मचारी कल्याण से जुड़े मुद्दों को सशक्त रूप से उठाया जाएगा और संगठन को नई दिशा मिलेगी।
