Home latest समाज और देश के प्रति समर्पण ही सफलता का आधार है: नीता...

समाज और देश के प्रति समर्पण ही सफलता का आधार है: नीता बाबेल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चंदनबाला महिला मंडल शास्त्री नगर का गेट टू गेदर कार्यक्रम आयोजित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) व्यक्ति अपने निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर समाज और देश की सेवा करता है, वही सच्चे अर्थों में महान कहलाने योग्य होता है। यह बात चंदनबाला महिला मंडल द्वारा होटल डिलाइस में आयोजित गेट टू गेदर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मंडल की अध्यक्षा नीता बाबेल ने कही। बाबेल ने कहा कि महानता केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों से नहीं आती, बल्कि दूसरों के लिए किए गए कार्यों और समाज के प्रति ईमानदारी से निभाई गई जिम्मेदारियों से तय होती है। आज तकनीक और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का बोलबाला है, वहां समाज और देश के प्रति समर्पण की भावना कमजोर होती दिख रही है। जबकि समाज और देश के प्रति समर्पण ही सफलता का आधार है। हम सभी निःस्वार्थ भाव से कार्य करेगे तभी समाज और देश की प्रगति मे सहयोग कर सकतें है। कार्यक्रम को रजनी सिंघवी, मंजू बापना, सुनीता झामड़, लता कोठारी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान विभिन्न गेम और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे मंडल की सभी सदस्याओ ने भाग लिया। कार्यक्रम मे उमा आंचलिया, वनिता बाबेल, सरोज मेहता, अन्नू बापना, रश्मि लोढ़ा, रिंकू रांका, कुसुम मेहता, मीना कोठारी, अंजना छाजेड़, वंदना बोहरा, प्रियंका बाफना, पुष्पा लोढ़ा, वंदना लोढ़ा, प्रसन्न लता, कपिला, डिम्पल सहित कई महिलाआ सदस्याए मौजुद रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version