Home latest साइबर क्राइम जागरूकता सेमिनार का आयोजन

साइबर क्राइम जागरूकता सेमिनार का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। जेएनवी कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल में आज विद्यार्थियों को डिजिटल क्राइम और डिजिटल फ्रॉड से सतर्क रहने के लिए जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के उपाय और सावधानियां बताई गईं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीकानेर संभाग के आईजी श्री ओम प्रकाश थे, विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबूलाल बिश्नोई, मोहन सिंह गौतम गुलाटी व साइबर सेल के सीईओ खान मोहम्मद तथा सीआई रमेश सर्वटा भी उपस्थित रहे। आईजी ओम प्रकाश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर क्राइम के संदर्भ में जागरूक रहने के लिए कहां उन्होंने विभिन्न घटनाओं का उदाहरण देकर सरल ढंग साइबर फ्रॉड को समझाया। आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम महत्व को समझाया। आज के डिजिटल युग में सतर्क एवं सावधान रहना ही समझदारी है।


साइबर सेल के शिवकुमार शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बताया कि वर्तमान समय में किस प्रकार साइबर अपराधी डाटा चुरा सकते हैं और आपको परेशान कर सकते हैं। किस तरह आपको अपने अपराध के साथ जोड़ सकते हैं। डिजिटल फ्रॉड का हिस्सा बन सकते हैं। साइबर सेल की टीम ने बताया कि आप इन सभी से किस तरह बच सकते हैं और अपना बचाव कर सकते हैं आपकी सतर्कता आपकी सोच आप को अपराध में शामिल होने से बचा सकती है। सीआई रमेश सर्वटा ने उदाहरणों सहित आधुनिक साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीके समझाए।अंत में रविंद्र भटनागर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने छात्र-छात्रों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के महत्व पर जोर दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version