लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मोर्चरी के बाहर परिजनों के साथ धरने पर बैठे
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सदर थाने पहुंचकर थाने में बंद मनीष पांडे की कल रात को मौत होने के मामले में पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं खाचरियावास ने कहा कि 7 फुट के कमरे में दो लोगों के साथ बैठे हुए मनीष पांडे की पंखे से लटक कर आत्महत्या करने की बात पूरी तरह से गलत लगती है दो लोगों के साथ बैठा हुआ मनीष पांडे कहां से कपड़ा लेकर आया कैसे उसने फंदा लगाया उसकी गिरफ्तारी की सूचना परिवार को नहीं दी गई लाने के बाद उसे उसे किसने डराया हाथापाई किसने की जब उसका मामला साबित नहीं है तो थाने में उसकी मौत के लिए पुलिस और सरकार जिम्मेदार है हत्या हो या आत्महत्या यह साबित हो गया है