लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
टोंक सवाईमाधोपुर हाइवे पर शहर के पास बाईपास पर शनिवार को अलसुबह ट्रेक्टर ट्राली एवं मोटरसाइकिल भिडंत में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई ।जबकि एक युवक की हालत चिंताजनक होने से उसे जयपुर ले जाया गया है ।जानकारी के अनुसार उपखंड क्षेत्र की कचरावता पंचायत के हमीरपुरा गाँव के निवासी नरेंद्र पुत्र गंगाबिशन ,विष्णु पुत्र पृथ्वीराज तथा सुमन पुत्र गंगाधर तीनो जाती माली अलसुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अलीगढ़ सरसों की तूड़ी भरने जा रहे थे ।
की हाइवे पर ट्रेक्टर ट्राली से टकराने से नरेंद्र एवं विष्णु माली की मौके पर मृत्यु हो गई ।जबकि सुमन माली गंभीर रूप से घायल हो गया ।किसी राह चलते व्यक्ति द्वारा 112 एम्बुलेंस को सूचना दिए जाने पर तीनों को उपचार के लिए टोंक जिला मुख्यालय स्थित सहादत चिकित्सालय ले जाया गया । जहां मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया जबकि सुमन की हालत चिंताजनक होने पर उसे उपचार के लिए जयपुर रैफर कर दिया ।