लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
अभिभाषक संघ के चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए मतदान हुआ। इसमें सच्चिदानंद शर्मा को अध्यक्ष, हरीश मोरवाल को उपाध्यक्ष और पीताम्बर मीणा को सचिव पद के लिए निर्वाचित किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीराम गोयल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सच्चिदानंद शर्मा और पुष्पेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए हरीश मोरवाल और मुज्जमिल सारन, तथा सचिव पद के लिए महेश शर्मा और पीताम्बर मीणा मैदान में थे।
मतों का परिणाम
-
अध्यक्ष: सच्चिदानंद शर्मा – 25, पुष्पेंद्र सिंह – 22
-
उपाध्यक्ष: हरीश मोरवाल – 25, मुज्जमिल सारन – 22
-
सचिव: पीताम्बर मीणा – 27, महेश शर्मा – 20
कुल मतदान संख्या 30 मत रही।
इसके अलावा, कोषाध्यक्ष और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र सिंह हाड़ा और मोहर सिंह गुर्जर निर्वाचित हुए, क्योंकि इन पदों पर कोई प्रतिस्पर्धी नहीं था।
