Home latest सच्ची घटनाओं और तथ्यों पर आधारित है द साबरमती फ़ाइल्स- दिया कुमारी

सच्ची घटनाओं और तथ्यों पर आधारित है द साबरमती फ़ाइल्स- दिया कुमारी

0

उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी द साबरमती फाइल्स
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,। (आर एन सांवरिया) उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एंटरटेनमेंट पैराडाइस में फ़िल्म द साबरमती फ़ाइल्स को देखा और फिल्मांकन की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि विपक्ष बरसों से तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर ग़लत नेरेटिव सेट करने में लगा रहा। द साबरमती फ़ाइल्स फ़िल्म तथ्यों और सच्ची घटनाओं पर आधारित है जिसे सभी को देखना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िल्में समाज का आईना होती हैं और द साबरमती फ़ाइल्स ने अपनी इस भूमिका को बखूबी निभाया है। फ़िल्म के कलाकारों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म के अभिनेताओं की जितनी तारीख़ की जाये कम ही होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version