लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के बनेठा कस्बे के विभिन्न विद्यालयों में नारी शक्ति के सम्मान में पाथेय कण के महिला सुरक्षा विशेषांक का विमोचन किया गया lखंड पर्यावरण प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़ ने बताया कि बनेठा के श्री कल्याण चिल्ड्रन स्कूल, सरस्वती माध्यमिक विद्यालय व न्यू आदर्श विद्यालय में शिक्षकों, अभिभावकों व संघ के कार्यकर्ताओ द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया lइस अवसर पर पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कन्हैया लाल धाकड़ ने बताया कि संघ पाथेय कण के माध्यम से समाज मे उपयोगी व प्रासंगिक विचार पहुंचाता है । जो हर आयुवर्ग के व्यक्ति के लिए उपयोगी है । इस अंक मे महिला सम्मान व जाग्रति के लिए विभिन्न लेखों को शामिल किया गया है lगणेश सैनी ने आज के दौर मे छात्राओं को विशेष संवेदनशील रहने की सलाह दी l कार्यक्रम मे कन्हैयालाल सैनी, महेंद्र प्रजापत, महेश त्रिपाठी,रामविलास गुर्जर, रामदयाल जांगिड़ सहित अन्य शिक्षक,अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे l
