Home latest रेनवाल नगर पालिका का 36 करोड़ 97 लाख रुपए का बजट पारित

रेनवाल नगर पालिका का 36 करोड़ 97 लाख रुपए का बजट पारित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— साधारण सभा में सर्वसम्मति से बजट पारित

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। नगर पालिका अध्यक्ष अमित कुमार ओसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2025- 26 का 36 करोड़ 97 लाख रुपए का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया। वहीं वर्ष 2024 का अनुमानित बजट 31.29 करोड़ रुपए का था।
मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे पालिका सभागार में शुरू हुई बैठक मात्र आधे घंटे में संपन्न हो गई। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने वित्तीय वर्ष की आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र में युवाओं को नशामुक्त रखने का संकल्प लेते हुए तंबाकू उत्पाद बेचने वाले व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए एक कमेटी बनाना प्रस्तावित किया।

ये कमेटी उपबंध के तहत आम जनता से आपत्ति और उनके सुझाव जानेगी। हालांकि अंतिम निर्णय मंडल की कमेटी का ही होगा। इसके अलावा नगरपालिका को डी से बी श्रेणी में क्रमोन्नत करवाने का प्रयास करने और नगर पालिका कर्मचारी विनोद सिंह खंगारोत के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रस्ताव भी लिया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष सीताराम बासनीवाल, उपाध्यक्ष छीतरमल परेवा, पार्षद योगेन्द्र सिंह शेखावत, महेन्द्र सिंह सुल्तानिया, शंकर सोनी, मुकेश कुमावत, गणपत लाल, पुखराज परेवा, कजोड मल कुमावत, श्रवण धायल, संतोष बाजिया, नितिन शर्मा, कोशल्या देवी, भागचंद सेन, ममता देवी कंचन देवी सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version