Home latest रेलवे बजट में राजस्थान को 9 हजार 960 करोड़ आवंटित

रेलवे बजट में राजस्थान को 9 हजार 960 करोड़ आवंटित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्र सरकार का जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को राजस्थान में रेल अवसंरचना के समग्र विकास के लिए वर्ष 2025-26 में 9 हजार 960 करोड़ रुपये आवंटित करने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बजट में आधुनिकीकरण, रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जिससे यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

शर्मा ने कहा कि विकसित भारत और विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार करने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार प्रदेश में यातायात एवं परिवहन व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में केन्द्रीय रेलवे बजट में प्रदेश को 9 हजार 960 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जोकि वर्ष 2009 से 2014 तक आवंटित बजट से 14.5 गुना अधिक हैं। उक्त वर्षों में राजस्थान को मात्र 682 करोड़ रुपये का औसत वार्षिक आवंटन प्राप्त हुआ था।

Previous articleबजट में रेल संबंधित बिंदुओं पर प्रेस वार्ता
Next articleमहामंडलेश्वर मनोहर दास जी ने किया महाकुंभ स्नान
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version