लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमन्द। रेलमगरा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
थानाधिकारी सोनाली शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी और सूचना नेटवर्क के आधार पर संदिग्धों पर निगरानी रखी। इस दौरान खटीक मोहल्ले निवासी ओमप्रकाश को डिटेन कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने क्षेत्र के अन्य स्थानों से भी बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। उससे आगे की पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की है। लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ रही बाइक चोरी से वे परेशान थे, अब आरोपी की गिरफ्तारी से अपराधियों में भय व्याप्त होगा।
