Home latest रविन्द्र कुमार वैष्णव ने सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) भीलवाड़ा का पदभार संभाला

रविन्द्र कुमार वैष्णव ने सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) भीलवाड़ा का पदभार संभाला

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रविन्द्र कुमार वैष्णव ने गुरुवार को सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, भीलवाड़ा के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

पीआरओवैष्णव ने कहा कि उनका अथक प्रयास रहेगा कि राज्य सरकार तथा जनता के बीच एक कड़ी का काम करते हुए विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी पहुंचाई जाए। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बुधवार को आदेश जारी कर सूचना एवं जनसम्पर्क सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन किए है। वैष्णव पूर्व में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में पाली तथा ब्यावर में अपनी सेवाएं दे चुके है।

सहायक जनसम्पर्क अधिकारी  ईशांत काबरा ने भी पदभार संभाला

सहायक जनसंपर्क अधिकारी ईशांत काबरा ने गुरुवार को सहायक जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर उपस्थित होकर कार्य भार संभाला।  काबरा ने इससे पूर्व शाहपुरा जिले में अपनी सेवाएं दी है।

इस दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महावीर कुमार पाराशर, ऑपरेटर पूरण सिंह, शक्ति सिंह, देवीलाल लोहार सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण ने सहायक निदेशक रविन्द्र कुमार वैष्णव तथा सहायक जनसम्पर्क अधिकारी  ईशांत काबरा को शुभकामनाएं दी।

Previous articleचोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
Next articleरात्री चौपाल एवं जन सुनवाई आयोजित
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version