Home latest रावणा राजपूत महासभा ने जाति आधारित जनगणना और ओबीसी से क्रिमिलेयर हटाने...

रावणा राजपूत महासभा ने जाति आधारित जनगणना और ओबीसी से क्रिमिलेयर हटाने की मांग की

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा ने की

जयपुर। अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा ने पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आगामी राष्ट्रीय जनगणना में जाति आधारित अलग से गणना कराने और ओबीसी वर्ग से क्रिमिलेयर हटाने की मांग की।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र रावणा ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान 1872 से 1931 तक नियमित रूप से जाति आधारित जनगणना की जाती रही। लेकिन 1947 में आजादी के बाद भारत सरकार ने केवल अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की जनगणना करना जारी रखा।

आखिरी बार 2011में सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) कराई गई थी
आखिरी बार 2011 में सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) कराई गई थी, लेकिन उसके आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए।

महासभा की प्रमुख मांगें

जाति आधारित जनगणना कराई जाए। ओबीसी में क्रिमिलेयर की शर्त समाप्त की जाए। अनुच्छेद 340 का विस्तार और संशोधन कर पिछड़े वर्गों के शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु आबादी के हिसाब से आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।ओबीसी को भी SC/ST की भांति आबादी के अनुपात में आरक्षण का अधिकार मिले।

वीरेन्द्र रावणा ने कहा कि, “अगर EWS के नाम से आर्थिक आधार पर सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण दिया जा सकता है और SBC वर्ग को 5% आरक्षण मिल सकता है, तो ओबीसी में क्रिमिलेयर जैसी बाध्यता सामाजिक न्याय के विरुद्ध है।”

जाति आधारित जनगणना से होने वाले लाभ

महासभा के संस्थापक जसवंत सिंह सोलंकी ने बताया कि जातिगत जनगणना से—सामाजिक और आर्थिक असमानताओं का सटीक आकलन होगा।शिक्षा, रोजगार और संपत्ति में असमानता का पता चलेगा।लक्षित नीतियाँ बनाने में आसानी होगी संसाधनों का उचित आवंटन हो सकेगा।अनुसंधान एवं सामाजिक न्याय को बढ़ावा मिलेगा।

प्रतिनिधियों की भागीदारी

प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र रावणा, युवा प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह भाटी सहित प्रदेशभर के 100 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। जयपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, जोधपुर, नागौर, सवाई माधोपुर, टोंक और उदयपुर सहित कई जिलों से आए प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल के माध्यम से जाति आधारित जनगणना और क्रिमिलेयर हटाने संबंधी ज्ञापन प्रेषित किया।महासभा की अपील-   महासभा ने रावणा राजपूत समाज से अपील की कि आगामी राष्ट्रीय जनगणना में अपनी जाति “रावणा राजपूत” और वर्ग कॉलम में “ओबीसी” अवश्य लिखवाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version