Home crime रंजिश में लेक्चरर ओर मॉॅं पर जानलेवा हमला

रंजिश में लेक्चरर ओर मॉॅं पर जानलेवा हमला

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

इकलेश शर्मा की रिपोर्ट

कठूमर, अलवर। कठूमर थाना क्षेत्र के पावटा गांव में रास्ते को लेकर पुरानी रंजिश के चलते सरकारी लेक्चरर रामावतार मीणा और उनकी मां पर लाठी-डंडों, सरिया और टाचियों से हमला हुआ। घटना में रामावतार गंभीर रूप से घायल हो गए।


कठूमर थाना क्षेत्र के पावटा गांव में रास्ते को लेकर पुरानी रंजिश के चलते सरकारी लेक्चरर रामावतार मीणा और उनकी मां विषणी देवी पर गांव के 15-16 लोगों ने लाठी-डंडों, सरिया और टाचियों से हमला कर दिया। घटना उस समय हुईं जब रामावतार अपने पिता को खेत पर खाना देकर घर लौट रहे थे। हमले में रामावतार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर, हाथ और पैरों पर गहरी चोटें आईं। उनकी मां को भी बचाने के प्रयास में पीटा गया। मामले की जड़ एक महीने पुरानी है, जब रामावतार के पिता से रास्ते को लेकर झगड़ा हुआ था। रामावतार का अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version