Home latest रनिंग स्टाफ विरोधी सिफारिशों के विरुद्ध नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे यूनियन का...

रनिंग स्टाफ विरोधी सिफारिशों के विरुद्ध नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे यूनियन का विरोध प्रदर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आव्हान पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले मंडल सचिव कॉम प्रमोद यादव के नेतृत्व में मल्टी डीसीप्लेनेरी कमेटी की रनिंग स्टाफ के हितों के विरुद्ध सिफारिश एवं किमी (किलोमीटर) भत्ते में 25% की दर से वृद्धि नही किये जाने के विरुद्ध बीकानेर मंडल की सभी शाखाओं की विभिन्न रनिंग लॉबी के समक्ष एव अन्य स्थानों पर यूनियन के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कॉम प्रमोद यादव एव कॉम ब्रजेश ओझा ने संयुक्त उद्बोधन में कर्मचारियों को बताया इस कमेटी की सिफारिशों का यूनियन विरोध करती है उन्होंने कहा कि 130 किलोमीटर की स्पीड पर चलने वाली गाड़ियों पर चलने वाली गाड़ियों में को -पायलट की नियुक्ति ,खाने के लिए प्राबधन , शौचालय सुविधा, पावर मे AC की सुविधा ,महिला पायलटो को बेहतर सुविधाएं ओर रनिंग स्टाफ की अन्य जायज मांगो को शीघ्र हाल किया जाय ।यूनियन हमेशा कर्मचारियों के हकों के लिए लडती आई है आगे भी कर्मचारियों की हर जायजा मांगो के लिए संघर्ष के लिए सदैव तैयार है।इस प्रदर्शन में कॉम विजय श्रीमाली कॉम अंसार अहमद, कॉम गणेश वशिष्ठ, कॉम दिनेश सिंह, कॉम राजेंद्र सिंह, कॉम मुश्ताक अली ,के साथ सैकड़ो रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version