Home latest राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में होगा डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय...

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में होगा डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: रूपनारायण सांवरिया

जयपुर। हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 27 मई को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह प्रातः 11 बजे शुरू होगा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे मुख्य अतिथि

विश्वविद्यालय के सलाहकार जनसंपर्क विक्रम राठौड़ के अनुसार समारोह में अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि डॉ. प्रेम चंद बैरवा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

25 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां

परीक्षा नियंत्रक डॉ. नीरज जैन ने बताया कि समारोह में 9 स्वर्ण पदकों सहित कुल 25,258 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 16,748 छात्र और 8,510 छात्राएं शामिल हैं।

डिजीलॉकर पर अपलोड होंगी सभी डिग्रियां

समारोह के दौरान राज्यपाल द्वारा सभी डिग्रियों को डिजीलॉकर पर अपलोड करने की प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जा रही डिग्रियां ब्लॉकचेन तकनीक से सुरक्षित होंगी, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के 24 सुरक्षा फीचर्स शामिल किए गए हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह डिग्रियां नमीरोधी, रासायनिक प्रतिरोधक और उच्च सुरक्षा मानकों से लैस विशेष कागज पर मुद्रित की जा रही हैं, जो लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा।

ब्लॉकचेन तकनीक से सुरक्षित होंगी उपाधियां

विश्वविद्यालय का दावा है कि नई तकनीक के माध्यम से जारी डिग्रियों में किसी प्रकार की छेड़छाड़ या फर्जीवाड़ा संभव नहीं होगा। विद्यार्थी, नियोक्ता और शैक्षणिक संस्थान एक क्लिक के माध्यम से डिग्री का सत्यापन कर सकेंगे।

गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा पर जोर

विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. (डॉ.) निष्ठा जसवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और व्यावहारिक विधि शिक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संस्थान न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर ऐसे विधि विशेषज्ञ तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो समाज में विधि के शासन को मजबूत बना सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version