Home latest राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक पद से हटाए गए जुगल किशोर

राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक पद से हटाए गए जुगल किशोर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर | (रूपनारायण सांवरिया) राजस्थान राज्य बीज निगम ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए अशासकीय निदेशक जुगल किशोर पुत्र सतपाल को तत्काल प्रभाव से निदेशक मंडल से हटा दिया है। यह कार्रवाई निगम हितों, पारदर्शिता और जनविश्वास को ध्यान में रखते हुए की गई है।

जानकारी के अनुसार, जुगल किशोर का मनोनयन निगम की 47वीं वार्षिक साधारण सभा में 10 फरवरी 2026 को निदेशक पद पर किया गया था। हालांकि, हाल ही में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा भ्रष्टाचार से जुड़े एक प्रकरण में उनकी गिरफ्तारी के बाद यह निर्णय लिया गया।

निगम ने स्पष्ट किया है कि संस्था की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार के प्रति “शून्य सहिष्णुता” की नीति अपनाई गई है।

निगम प्रबंधन के अनुसार, सार्वजनिक संस्थाओं में जनविश्वास बनाए रखने के लिए उच्च नैतिक मानकों का पालन आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण से यह कदम उठाया गया है।

निगम ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी किसानों एवं हितधारकों के हितों की रक्षा और संस्थागत गरिमा बनाए रखने के लिए इसी प्रकार आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version