Home latest राजस्थान में भारी बरसात से कोटा ,सवाई माधोपुर, टोंक में बाढ़...

राजस्थान में भारी बरसात से कोटा ,सवाई माधोपुर, टोंक में बाढ़ जैसे हालात

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

12 जिलों में स्कूल-कॉलेजों में अवकाश, मंत्री और जनप्रतिनिधि लगातार दौरे पर

राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। खेतों में खड़ी फसलें चौपट हो गई हैं और गांवों में पानी भरने से लोग परेशान हैं। कई कस्बों में घरों के अंदर तक पानी घुस गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 25 और 26 अगस्त को 12 जिलों में अवकाश घोषित किया है।
इन जिलों में जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, झालावाड़, करौली सहित अन्य जिले शामिल हैं।

राहत कार्य और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता

आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को सवाई माधोपुर का दौरा किया।

उनके साथ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम भी मौजूद रहे

खंडार विधायक जितेंद्र सिंह गोठवाल पिछले तीन दिनों से प्रभावित गांवों में जाकर लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं।

उनियारा विधायक हरीश मीणा भी प्रशासन के सहयोग से लगातार प्रभावितों की मदद में जुटे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला स्वयं कोटा और बूंदी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरे कर रहे हैं। वे पिछले तीन दिनों से कोटा में डेरा डाले हुए हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

12 जिलों में बरसात के चलते प्रशासन में 25- 26 अगस्त की सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है यह स्कूल  है…

हालात पर प्रशासन की नज़र

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। प्रभावित गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version