लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा | रिपोर्टर – पंकज पोरवाल
उदयपुर में विराजमान परम पूज्य आचार्य 108 श्री पुलकसागर महाराज ससंघ को वर्ष 2026 के चातुर्मास हेतु भीलवाड़ा जैन समाज की ओर से श्रीफल भेंट किया गया।
इस अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य — प्रवीण चौधरी, जयकुमार पाटनी, अनिल पाटनी, प्रेमचंद सेठी, महेंद्र सोगानी, दीपक अजमेरा, मनीष शाह, सुनील शाह, अनिल जैन, जिनेन्द्र पाटनी, नवीन चौधरी, मनोज भैंसा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आचार्य पुलकसागर महाराज ने भीलवाड़ा में चातुर्मास की संभावना से इनकार नहीं किया और इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया।
समाजजनों में इस अवसर को लेकर हर्ष और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
