लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
-कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दौसा स्थित गेटोलाव धाम में आयोजित योग शिविर में सहभागिता की
-दौसा स्थित गेटोलाव धाम बना योग साधकों का केंद्र, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने दिया नियमित योग का संदेश
-योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और दौसा प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दौसा स्थित गेटोलाव धाम में आयोजित योग शिविर में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने गणमान्यजनों, अधिकारियों, छात्रों एवं योग साधकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, हर भारतवासी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभारी है, जिन्होंने भारत की योग परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। आज 21 जून को संपूर्ण विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाकर भारतीय संस्कृति के इस प्राचीन उपहार को अपनाकर गौरव का अनुभव कर रहा है।
इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित मुख्य समारोह से वर्चुअल रूप से जुड़कर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने योग साधकों एवं आमजन को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए नियमित योग को जीवनशैली में शामिल करने का संदेश दिया।