लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर | लोकभवन में शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वर्ष 2023 और 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि उन्हें हमेशा सेवा, समर्पण और निष्ठा के साथ “राष्ट्र प्रथम” की सोच के तहत कार्य करना चाहिए। उन्होंने पुलिस सेवा में मानवीय दृष्टिकोण को सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए अधिकारियों को आम जनता का विश्वास अर्जित करने की महत्वपूर्ण सीख दी।
