Home latest राज्य स्तरीय झांकी का पुरस्कार जिला कलक्टर को सौंपा

राज्य स्तरीय झांकी का पुरस्कार जिला कलक्टर को सौंपा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रदर्शित बीकानेर की झांकी को तीसरे स्थान का पुरस्कार गुरुवार को जयपुर में दिया गया। शुक्रवार को यह सम्मान जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि को सौंपा गया।जिला कलक्टर ने बताया कि ‘हेरिटेज रूट, सोलर पार्क और एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर तैयार झांकी को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। गुरुवार को जयपुर स्थित शासन सचिवालय में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। झांकी में बीकानेर की हैरिटेज विशेषताओं, सोलर हब की संभावनाओं और पौधारोपण से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की गई थी।झांकी प्रभारी तथा जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य तथा सहप्रभारी एवं जिला परिषद के आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी ने जयपुर में यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस अवुला साईकृष्ण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version