Home education राजकीय महाविद्यालय मकराना में असुविधाओं को लेकर विधायक ने किया विरोध प्रदर्शन

राजकीय महाविद्यालय मकराना में असुविधाओं को लेकर विधायक ने किया विरोध प्रदर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विद्यार्थियों ने विधायक व एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं से कराया अवगत,
दो माह से बंद पड़ा था महाविद्यालय

रिपोर्टर अब्दुल सलाम गैसावत

मकराना । राजकीय महाविद्यालय मकराना पिछले दो माह से बंद पड़ा हैं। वहीं महाविद्यालय में कोई भी सुविधाएं नहीं हैं। जिसको लेकर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया था। जिस पर सोमवार सुबह विधायक गैसावत महाविद्यालय पहुंच गए और विद्यार्थियों व लोगों से विरोध प्रदर्शन किया। विधायक ने महाविद्यालय के कमरों के ताले खोले और सुविधाओं की जानकारी ली। कमरों की खस्ता हालत देखकर विधायक ने तुरंत उप मुख्यमंत्री को फोन कर मामले से अवगत कराते हुए समस्या के सामाधन की मांग की। विधायक ने एसडीएम और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भी जानकारी देकर मौके पर बुलवाया। जिसके बाद एसडीएम अंशुल सिंह, एसीबीओ रविराज सिंह भी महाविद्यालय पहुंचे। विधायक ने एसडीएम व एसीबीओ को कमरों का निरीक्षण करवाया। कमरों में कोई भी सुविधाएं नहीं थी। फर्श टूटा हुआ था, फर्नीचर नहीं था, फंखे, बिजली की भी सुविधा नहीं थी। छात्रा अंजुम बानों ने बताया कि महाविद्यालय में लड़कियों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं हैं। उसने बताया कि दो माह से कॉलेज बंद होने से उन्हें पढ़ाई में काफी नुकसान हुआ हैं। कॉलेज में टीचर, स्टाफ की भी भारी कमी हैं।

मोहम्मद रमजान ने बताया कि किसी भी समस्या के लिए उन्हें मंगलाना जाना पड़ता हैं। हर बार उन्हें चार पांच दिन नाम लेकर टाल दिया जाता हैं। रियाज ने बताया कि कॉलेज में 450 विद्यार्थी हैं, जिनके लिए पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं हैं। पानी भी उन्हें खुद बाहर से लाना पड़ता हैं। सुविधाएं नहीं होने से उनका भविष्य खराब हो रहा हैं। विधायक गैसावत ने कहा कि समस्या को लेकर उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री सहित संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया हैं। मामले को विधानसभा सभा में भी उठाया जाएगा। इस दौरान असलम चौधरी, दिलीप सिंह चौहान, बिरधाराम नायक, अरशद चौधरी, सुरेश चौधरी, शराफत खत्री, अमीर जोंटी, जीशान गैसावत, मोहम्मद अयूब गैसावत सहित अन्य मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version